

स्थान: हरिद्वार

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में मॉडिफाइड बाइक से स्टंट करना और पटाखे फोड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि शरीफ नगर इलाके में दो युवक गलियों में बाइक चलाते हुए हुड़दंग मचा रहे थे और बाइक से पटाखों की आवाज निकालकर लोगों को परेशान कर रहे थे।




स्थानीय लोगों ने इस पर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान वंश नामक युवक के रूप में हुई है, जिसकी स्प्लेंडर बाइक मॉडिफाइड कराई गई थी।

पुलिस ने बाइक को सीज कर लिया और युवक को कड़ी फटकार लगाई।




पुलिस का कहना है कि शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सड़क पर स्टंट या शोरगुल करने वाले युवकों की जानकारी तुरंत दें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना या अव्यवस्था को रोका जा सके।





