

स्थान: हल्द्वानी
संवाददाता: पंकज सक्सेना

राजपुरा में रहने वाली एक महिला के साथ स्थानीय युवक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।




पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद से वह कई दिनों से पुलिस थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने बताया कि उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं, बावजूद इसके पुलिस केवल आश्वासन पर आश्वासन दे रही है।

महिला ने कहा — “मैं कई दिनों से न्याय के लिए थाने जा रही हूं, लेकिन मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही। आरोपी खुलेआम घूम रहा है और मुझे धमका रहा है।”




स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं, क्षेत्र में बढ़ते महिला उत्पीड़न मामलों को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
अब देखना यह होगा कि पुलिस कब इस मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाती है।





