लक्सर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम, ग्रामीणों ने उठाई राशन और पेयजल समस्या

लक्सर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम, ग्रामीणों ने उठाई राशन और पेयजल समस्या

लोकेशन: लक्सर
संवाददाता: गोविन्द चौधरी

लक्सर तहसील क्षेत्र के हबीबपुर कुड़ी गांव में सरकार जनता के द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं।

शिविर में अधिकांश शिकायतें सरकारी राशन न मिलने से संबंधित रहीं, वहीं कई ग्रामीणों ने पेयजल विभाग की लीकेज पाइपलाइन की समस्या भी उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

कार्यक्रम में पहुंचे लक्सर उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल ने मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव-गांव तक हर योजना का लाभ पहुंचे और जनता की समस्याओं का समाधान तत्काल हो

एसडीएम असवाल ने बताया कि शिविर में खाद्य आपूर्ति विभाग, पेयजल विभाग, राजस्व विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

उन्होंने कहा, “हबीबपुर कुड़ी गांव में जनता दरबार के दौरान जो शिकायतें मिली हैं, उनका समाधान तुरंत किया जा रहा है। तहसील कार्यालय का द्वार जनता के लिए 24 घंटे खुला है, कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर कभी भी आ सकता है।”

इस मौके पर अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने गांव के विकास में सहयोग करें।