

स्थान: हरिद्वार

हरिद्वार से बड़ी खबर — बुग्गावाला-बिहारीगढ़ रोड पर देर शाम तेलपुरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक और कैंटर की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।






टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं, दुर्घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही बुग्गावाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। लोगों ने प्रशासन से हादसे के कारणों की जांच और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है, और दोनों युवकों की पहचान जल्द उजागर होने की संभावना जताई जा रही है।





