लालकुआँ में ‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से दिया गया एकता का संदेश

लालकुआँ में ‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से दिया गया एकता का संदेश

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी – दौड़ेगा भारत, जुड़ेगा भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दौड़ लालकुआँ कोतवाली से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः कोतवाली में समाप्त हुई।

इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। सभी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और कहा —

“लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस एकजुट भारत का सपना देखा था, उस भावना को हर नागरिक को अपनाना चाहिए। आज की यह दौड़ उस संकल्प को पुनः दोहराने का प्रतीक है।”

‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से लालकुआँ में देशभक्ति और सामाजिक समरसता का उत्साह देखने को मिला।