नैनीताल में सरदार पटेल जयंती पर ‘Run for Unity’ का आयोजन, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

नैनीताल में सरदार पटेल जयंती पर ‘Run for Unity’ का आयोजन, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

रिपोर्ट: सुनील बोरा

स्थान: नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘Run for Unity’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रायल ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

कार्यक्रम का आयोजन नैनीताल पुलिस की ओर से किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, व्यापारी वर्ग, पुलिस कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।

इस मौके पर एसडीआरएफ की टीम ने नैनी झील में नौकायन के माध्यम से रैली निकालकर देश और दुनिया को एकता का संदेश दिया।

जिलाधिकारी ललित मोहन रायल ने कहा —

“सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक है। आज का दिन हमें याद दिलाता है कि हम सभी को मिलकर भारत की एकता और मजबूती के लिए कार्य करना है।”

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों के साथ हुआ।