हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस! एकता रैली के माध्यम से दिया आत्मनिर्भरता और नशामुक्ति का संदेश

हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस! एकता रैली के माध्यम से दिया आत्मनिर्भरता और नशामुक्ति का संदेश

स्थान- हरिद्वार
रिपोर्ट – धर्मराज

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज हरिद्वार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास और देशभक्ति के भाव के साथ मनाई गई। इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें सबसे प्रमुख रहा गांधी पार्क से निकाली गई एकता रैली।

रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश वाले बैनर लेकर पूरे शहर में देशभक्ति के नारे लगाए।

मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने रैली का नेतृत्व करते हुए उपस्थित जनसमूह को “आत्मनिर्भर भारत” और “स्वदेशी अपनाने” की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “देश की आर्थिक प्रगति के लिए हमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग बढ़ाना चाहिए।”

रैली के दौरान नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता फैलाने की शपथ ली।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने सरदार पटेल को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सशक्त बनाए रखने का संकल्प दोहराया।