

स्थान – उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जनपद को आज नई पुलिस अधीक्षक मिल गई हैं। आईपीएस अधिकारी श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने आज विधिवत रूप से उत्तरकाशी की पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाल लिया।

चार्ज ग्रहण करने से पहले उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने जनपद की शांति, सौहार्द और जनता की सुरक्षा के लिए आशीर्वाद मांगा।





पुलिस लाइन ज्ञानसू पहुंचकर उन्होंने जिले के पुलिस उपाधीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था को कठोरता और संवेदनशीलता दोनों के साथ बनाए रखना प्राथमिकता होगी।





इस मौके पर पूर्व पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल को उनके अभिसूचना मुख्यालय देहरादून स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई।
उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने उन्हें उपहार भेंट कर उनके नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं।

जनपद की जनता में नई पुलिस अधीक्षक के आगमन से कानून व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।




