राष्ट्रीय एकता दिवस पर RUN FOR UNITY कार्यक्रम को लेकर एसएसपी नैनीताल की समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर RUN FOR UNITY कार्यक्रम को लेकर एसएसपी नैनीताल की समीक्षा बैठक

कार्यक्रम की रूपरेखा और सुरक्षा तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश

नैनीताल – राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) पर आयोजित होने वाले RUN FOR UNITY कार्यक्रम के सकुशल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा प्रबंध और यातायात व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की तैनाती, मार्ग सुरक्षा, ट्रैफिक डाइवर्जन और भीड़ प्रबंधन की सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

बैठक के दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एएसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल अमित कुमार और मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार समेत जनपद के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय एकता दिवस का यह आयोजन संपूर्ण अनुशासन, सुरक्षा और जनभागीदारी के साथ संपन्न हो, ताकि सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।