

स्थान : हरिद्वार
रिपोर्ट: धर्मराज

उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में रजत जयंती उत्सव की धूम है। इसी क्रम में हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला कुंभ मेला पार्किंग स्थल पर देवभूमि रजत उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग करेंगे।



जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आयोजन में उत्तराखंड की लोक कला, संस्कृति, गीत-संगीत और लोक नृत्य की समृद्ध झलक देखने को मिलेगी।



देवभूमि रजत उत्सव: कार्यक्रम विवरण
30 अक्टूबर:
चित्रकला प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण, कथक नृत्य और आकर्षक लेज़र शो का आयोजन होगा।



31 अक्टूबर:
योग कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, शैक्षिक कार्यशाला, नृत्य प्रतियोगिता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगमन रहेगा मुख्य आकर्षण। इसी दिन दीप प्रज्ज्वलन और डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।


1 नवंबर:
रंगोली एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता, प्रदर्शनी विस्तार, सामुदायिक सहभागिता और लोक संगीत के साथ समापन समारोह मनाया जाएगा।

उत्तराखंड की रजत जयंती के इस अवसर पर देवभूमि की समृद्ध परंपराओं और लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला यह आयोजन प्रदेश की पहचान और एकता का प्रतीक बनेगा।



