सितारगंज: निर्मल नगर में बंगाली समाज की बैठक — डेयरी संयंत्र स्थापना का विरोध, कहा गरीब किसान की जमीन पर न हो अन्याय

सितारगंज: निर्मल नगर में बंगाली समाज की बैठक — डेयरी संयंत्र स्थापना का विरोध, कहा गरीब किसान की जमीन पर न हो अन्याय

स्थान: सितारगंज
रिपोर्ट: तनवीर अंसारी

विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्मल नगर में बंगाली समाज के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों की एक सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डेयरी विकास विभाग द्वारा राजनगर क्षेत्र में एक गरीब किसान की भूमि पर प्रस्तावित दुग्ध पाउडर और आइसक्रीम संयंत्र लगाए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिस भूमि पर यह संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, वहां के किसान पिछले 40 वर्षों से उस जमीन पर खेती कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में उनकी जमीन पर जबरन संयंत्र लगाना किसानों के अधिकारों का हनन है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा जिस विभाग से जुड़े हैं, उसी विभाग की यह परियोजना है। उन्होंने मांग की कि डेयरी संयंत्र को सिडकुल फेज-2 या अन्य सरकारी खाली भूमि पर स्थापित किया जाए, ताकि गरीब किसानों की खेती पर असर न पड़े।

बैठक में उपस्थित पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी तेजपाल सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य, सहित कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर संयंत्र स्थापना के विरोध का निर्णय लिया।

सभी ने प्रशासन से अपील की कि किसानों के साथ न्याय किया जाए और डेयरी संयंत्र की स्थापना सार्वजनिक या औद्योगिक भूमि पर की जाए, न कि गरीब किसान की निजी जोत-बोई गई जमीन पर