लक्सर में अजगर का हमला — रेस्क्यू के दौरान वनकर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती

लक्सर में अजगर का हमला — रेस्क्यू के दौरान वनकर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती

स्थान: लक्सर

लालपुर गांव के पास लालपुर पोडोवाली सड़क पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक विशालकाय अजगर ने रेस्क्यू करने पहुंचे वनकर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जंगल से सड़क पर आए अजगर की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे वनकर्मी गुरजेंट सिंह पर अचानक अजगर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल वनकर्मी को तुरंत जीडी अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार गुरजेंट सिंह की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद से लालपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सड़क के आसपास वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है।