सिसौना राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष पद का चुनाव दोबारा होगा, हाईकोर्ट का आदेश

सिसौना राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष पद का चुनाव दोबारा होगा, हाईकोर्ट का आदेश

स्थान: सितारगंज
रिपोर्ट: मो आरिफ

राजकीय महाविद्यालय सिसौना, सितारगंज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद को लेकर विवाद के बीच हाईकोर्ट ने 16 सितंबर को 15 दिन के भीतर पुनः चुनाव कराने के आदेश जारी किए थे। दीपावली की छुट्टियों के बाद महाविद्यालय खुलने पर इस आदेश को लेकर कॉलेज प्रशासन ने प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।

प्राचार्य रेनू रानी बंसल ने बताया कि—

“हाईकोर्ट का आदेश प्राप्त हो गया है। चूंकि महाविद्यालय अब दिवाली अवकाश के बाद खुला है, इसलिए यह मामला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ को भेजा जाएगा। वहां से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।”

गौरतलब है कि अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पहले भी कॉलेज में विवाद की स्थिति बनी थी, जिसके बाद मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुनः चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।

अब कॉलेज प्रशासन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के निर्णय के बाद आगे की कार्यवाही तय करेगा। छात्र संगठन दोबारा चुनाव की तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।