

स्थान – बाजपुर
रिपोर्ट – भूपेंद्र सिंह पन्नू

ऊधम सिंह नगर जनपद के बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने कई विकास कार्यों का शिलान्यास कर क्षेत्र की जनता को विकास की बड़ी सौगात दी।




कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने बाजपुर नगर के वार्ड नंबर-11 में 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। इसके साथ ही ग्राम सभा रेहंटा में स्थित मंदिर के हाल के सुंदरीकरण व निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपये की लागत से नींव रखी गई।

इसके अलावा आर्य ने 250 मीटर लंबे मार्ग के निर्माण की घोषणा भी की, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं ग्राम सभा केलाबंदवारी में गुरुद्वारा साहिब के सौंदर्याकरण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की गई।




इसी क्रम में नगर निगम काशीपुर वार्ड नंबर-7 में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मार्ग निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
उन्होंने क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

आर्य ने कहा कि बाजपुर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि जनता की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा सके।




