बहादराबाद: अलीपुर में अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

बहादराबाद: अलीपुर में अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

स्थान: शहजाद अली हरिद्वार

वन विभाग की टीम ने अलीपुर क्षेत्र में देर रात की गई त्वरित कार्रवाई में अवैध रूप से आम की लकड़ी ले जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज कर दिया।

उप प्रभागीय वनाधिकारी पूनम कैन्थोला ने बताया कि रात के समय सूचना मिली थी कि अलीपुर क्षेत्र से अवैध रूप से वन उपज (अभिवन) ले जाई जा रही है। सूचना पर शिवालिक वृत्त की सुरक्षा दल टीम और स्थानीय वन कर्मी मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आम की लकड़ी से लदा हुआ पाया।

वन अधिकारियों ने ट्रॉलियों को वन अधिनियम के तहत जब्त कर रेंज कार्यालय परिसर में सुरक्षित रख दिया है। मामले की अग्रिम जांच और विधिक कार्रवाई जारी है।

डीएफओ पूनम कैन्थोला ने कहा कि वन संपदा की अवैध कटाई और तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि अगर कहीं भी अवैध लकड़ी कटाई या परिवहन की जानकारी मिले, तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण और वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।