देवप्रयाग: कार चालक पर हमले के आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

देवप्रयाग: कार चालक पर हमले के आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

लोकेशन- देवप्रयाग

कार चालक पर हमला करने के मामले में देवप्रयाग थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया

थाना प्रभारी लखपत सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर को सतेश्वरी देवी निवासी हिंडोला खाल, देवप्रयाग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात उनका बेटा अंकित चौहान कार से देहरादून लौट रहा था, तभी एक ट्रक चालक ने किसी बात को लेकर उस पर हमला कर दिया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी की पहचान देवेंद्र लाल के रूप में की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की अग्रिम जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे क्या वजह रही।