रुड़की: बाणगंगा पुल के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

रुड़की: बाणगंगा पुल के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

स्थान: रुड़की

लक्सर-रायसी सड़क पर स्थित बाणगंगा पुल के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा है कि दो कारें आमने-सामने से टकरा गईं, जिससे दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में दोनों कार चालकों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने राहत की खबर दी है कि दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है

पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा पुल के ढलान पर तेज रफ्तार के कारण हुआ, जिससे वाहनों का संतुलन बिगड़ गया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कौन-सा वाहन गलत दिशा या तेज रफ्तार में था, ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।