9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती, ब्लॉक और तहसील स्तर पर भव्य कार्यक्रम

9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती, ब्लॉक और तहसील स्तर पर भव्य कार्यक्रम

स्थान – रुड़की,हरिद्वार/उत्तराखंड
संवाददाता – धर्मराज

उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती इस साल 9 नवंबर को मनाई जाएगी। इसे भव्य और बड़े स्तर पर मनाने के लिए ब्लॉक और तहसील स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसको लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तहसील सभागार में विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित करने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर से 9 नवंबर तक सभी विभागों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

9 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य स्थापना दिवस की गरिमा के अनुरूप अनेक सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक कार्यक्रम होंगे। अधिकारियों ने कहा कि इस अवसर पर सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर सक्रिय रूप से भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।