

स्थान: रुड़की/उत्तराखंड

रुड़की में शुक्रवार शाम मोनफोर्ट स्कूल के पास अंतरराष्ट्रीय रविदास धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश प्रमुख पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से सिविल लाइन कोतवाली में एक नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।




परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हमला सोची-समझी साजिश के तहत किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


एसपी देहात शेखरचंद सुयाल ने बताया कि घटना का संबंध किसी पुरानी रंजिश से हो सकता है। पुलिस टीम ने हमलावरों की तलाश तेज कर दी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।




