

स्थान: हल्द्वानी

रविवार को तहसील हल्द्वानी के ग्राम नवाड खेड़ा में कृषक ललित मेहरा के खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने भी प्रतिभाग किया और किसानों के साथ फसल कटाई का निरीक्षण किया।



जिलाधिकारी रयाल ने बताया कि क्रॉप कटिंग से फसल उत्पादन के सही आंकड़े प्राप्त होते हैं, जो किसानों के हित में लिए जाने वाले निर्णयों में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि नीति, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद्यान्न भंडारण नीति तथा आयात-निर्यात नीति बनाने में इन आंकड़ों का उपयोग करती है।



जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के समय फसल क्षति होने पर राहत राशि वितरण में भी क्रॉप कटिंग के आंकड़े अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अतिरिक्त ये आंकड़े सांख्यिकी सर्वेक्षण में भी शामिल किए जाते हैं।


इस दौरान तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे, स्थानीय किसान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



tghgm5


