हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से मां मनसा देवी मार्ग होगा सुरक्षित, नेशनल वाइल्डलाइफ बोर्ड ने दी मंजूरी

हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से मां मनसा देवी मार्ग होगा सुरक्षित, नेशनल वाइल्डलाइफ बोर्ड ने दी मंजूरी

हरिद्वार/उत्तराखंड
संवाददाता – मनोज कश्यप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से मां मनसा देवी क्षेत्र अब और अधिक सुरक्षित और संरक्षित होने जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मंदिर के पैदल मार्ग पर भूस्खलन की समस्या के कारण श्रद्धालुओं को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या को देखते हुए भारत सरकार को मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। चूंकि यह इलाका राजाजी नेशनल पार्क के अंतर्गत आता है, इसलिए नेशनल वाइल्डलाइफ बोर्ड की मंजूरी जरूरी थी। अब बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है

करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई विभाग मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करेगा। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि विभाग को गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि मां मनसा देवी हरिद्वार की पहचान हैं, इसलिए इस क्षेत्र का संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।