रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – स्कॉर्पियो से 45 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – स्कॉर्पियो से 45 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

स्थान : नैनीताल

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद नैनीताल में “Mission Drug Free Devbhoomi 2025” अभियान के तहत पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सघन कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रामनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 45 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 11 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ढेला पुल, मालधनचौड़ क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रामनगर की ओर से आ रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो (UK18 G-7100) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन के भीतर तीन कट्टों में भरा कुल 45 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने वाहन चालक हरजीत सिंह पुत्र गुरवचन सिंह निवासी उजाला अस्पताल के सामने, मानपुर थाना काशीपुर (जनपद उधम सिंह नगर) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 380/25, धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसएसपी मीणा ने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के तहत नशे के तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।