खटीमा में अजगर के घर में घुसने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

खटीमा में अजगर के घर में घुसने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

स्थान – खटीमा, ऊधम सिंह नगर

रिपोर्ट – अशोक सरकार

जनपद के खटीमा क्षेत्र के सुरई रेंज अंतर्गत ग्राम सभा ऊंची महुवट में एक 15 फिट लंबा अजगर दीपक सामंत के घर में घुस गया, जिससे पूरे घर में हड़कंप मच गया।

दीपक सामंत ने बताया कि अजगर के घर में घुसते ही पूरे परिवार में डर फैल गया। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और वन विभाग को तुरंत सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।

सुरई रेंज रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने कहा कि सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम को भेजा गया और अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

इस दौरान वन विभाग की टीम में महेंद्र सिंह, वन आरक्षित दीपक कश्यप, जीवन सिंह चौपाल, प्रवीण सिंह और राजेंद्र सिंह मनराल मौजूद थे।

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की। यह घटना सुरई रेंज में जंगली जानवरों की गतिविधियों को भी दर्शाती है, जो स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।