SSC CHSL 2025: सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन विंडो शुरू, 28 अक्टूबर तक करें परीक्षा शहर और तिथि का चयन

SSC CHSL 2025: सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन विंडो शुरू, 28 अक्टूबर तक करें परीक्षा शहर और तिथि का चयन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CHSL-2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट का चयन कर सकते हैं।

सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2025 से एक्टिव हो गई है और उम्मीदवारों के पास इसे पूरा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2025 है। आयोग ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे तय समय से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें।

सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन प्रक्रिया को पूरा करने के स्टेप्स

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएँ।
  2. होमपेज पर “परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और परीक्षा शिफ्ट” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. आवेदन के समय चुने गए तीन शहरों में से अपने पसंदीदा शहर, तिथि और शिफ्ट का चयन करें।
  4. चयन करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

परीक्षा की जानकारी

  • SSC CHSL 2025 टियर-1 परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 12 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनका कुल अंक 100 है। विषयों में अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड शामिल हैं।
  • परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी और अवधि एक घंटा निर्धारित है।
  • गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
  • इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से SSC कुल 3131 उम्मीदवारों का चयन करेगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि परीक्षा की तैयारी और योजना में कोई रुकावट न आए।