

रिपोर्ट : ललित जोशी
स्थान : नैनीताल



दीपावली पर्व के बाद सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। जो भी पर्यटक नैनीताल व आसपास घूमने आ रहे हैं, वे नोकाविहार का भरपूर आनंद ले रहे हैं और रमणीक स्थलों की सैर कर रहे हैं। पर्यटकों की चहल-पहल से स्थानीय व्यापारियों और रोजमर्रा के कामकाजी लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान देखने को मिल रही है।


मौसम की बात करें तो नैनीताल में अभी सामान्य ठंडक है। सुबह और शाम के समय ठंड अधिक महसूस हो रही है और देर रात से पाले ने मौसम को और ठंडा कर दिया है। वहीं, दिन में मौसम सुहावना रहने के कारण नैनीताल, भवाली, भीमताल और कैची धाम में पर्यटकों का लगातार आना-जाना जारी है।




इस समय पब्लिक स्कूलों में छुट्टियाँ चल रही हैं, जिससे परिवारों के साथ आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है। फिलहाल मौसम साफ और आनंदायक है, जो पर्यटन को और भी आकर्षक बना रहा है।




