देहरादून: डोईवाला-लालतप्पड़ में पुलिस-मुठभेड़, 2 बदमाश घायल, एक फरार

देहरादून: डोईवाला-लालतप्पड़ में पुलिस-मुठभेड़, 2 बदमाश घायल, एक फरार

स्थान : देहरादून

देहरादून। रात्रि चेकिंग के दौरान डोईवाला और लालतप्पड़ क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच तेज मुठभेड़ हुई। सूचना के अनुसार, पुलिस को संदिग्ध बदमाशों के बारे में जानकारी मिली थी। लालतप्पड़ पर बैरियर लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाश चेकिंग पॉइंट पर न रुककर पुलिस पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए और एक जंगल की ओर फरार हो गया। घायल बदमाशों के पैरों में गोली लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही देहात और शहर के सभी इलाकों में पुलिस हाईअलर्ट हो गई। एसएसपी देहरादून अन्य अधिकारियों के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे और मुठभेड़ के बाद घायल बदमाशों को नजदीकी सीएससी चिकित्सालय डोईवाला ले जाया गया। बाद में दोनों को जौलीग्रांट हॉस्पिटल रेफर किया गया।

घायल दोनों बदमाशों की पहचान सोहेलखान पुत्र नूर मोहम्मद (EC रोड करनपुर) और शानू पुत्र नौशाद (चावला चौक नालापानी रोड) के रूप में हुई है। इनके खिलाफ कोतवाली नगर देहरादून में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

पुलिस ने बदमाशों से एक स्कूटी, दो तमंचे, जिंदा राउंड और खोखा राउंड बरामद किए हैं। फरार बदमाश की तलाश के लिए क्षेत्र में चेकिंग और कांबिंग जारी है। एसएसपी देहरादून ने स्वयं जोगीवाला चौकी पहुंचकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग का जायजा लिया।