रुड़की हाईवे पर प्रेम प्रसंग के चलते हाईवोल्टेज ड्रामा, युवती के प्रेमी ने किया खुद पर वार

रुड़की हाईवे पर प्रेम प्रसंग के चलते हाईवोल्टेज ड्रामा, युवती के प्रेमी ने किया खुद पर वार

लोकेशन- रूड़की*
संवाद्दाता- प्रिंस शर्मा

मंगलौर हाईवे पर मंगलवार को एक युवती के प्रेम प्रसंग ने हाईवोल्टेज ड्रामा का रूप ले लिया। मामला तब भड़का जब युवती के भाई ने अपनी बहन और उसके प्रेमी को रंगे हाथों पकड़ लिया और हाईवे पर हंगामा शुरू हो गया।

सूत्रों के अनुसार, युवती अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी थी, जबकि उसका भाई उसे रोकने की कोशिश कर रहा था। इसी विवाद में दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। स्थिति तब और बिगड़ी जब गुस्से में युवक ने अचानक एक ईंट उठाई और खुद के सिर पर दो-तीन जोरदार वार कर दिए। इससे सड़क पर खून बहने लगा और युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी, भाई से प्रेमी को छोड़ने की गुहार लगाती रही।

घटना की सूचना पर मंगलौर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे युवकों को फटकार लगाकर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने तीनों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।

युवती के भाई का आरोप है कि युवक रोशनाबाद का रहने वाला है और पिछले तीन साल से उसकी बहन के साथ अवैध संबंध रख रहा है।

पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है, लेकिन इस हाईवोल्टेज ड्रामे ने कुछ देर के लिए हाईवे को रणभूमि में बदल दिया।