भैयादूज पर बग्वाली पोखर में ऐतिहासिक बग्वाल मेला, विधि-विधान से होगा उद्घाटन

भैयादूज पर बग्वाली पोखर में ऐतिहासिक बग्वाल मेला, विधि-विधान से होगा उद्घाटन

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत

भैयादूज के अवसर पर क्षेत्र का ऐतिहासिक बग्वाल मेला इस बार भी विधि-विधान और धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। मेला क्षेत्रीय विधायक माननीय मदन सिंह विष्ट की गरिमामयी उपस्थिति में प्रारंभ होगा। उद्घाटन के दौरान भंडरगांव के नगाड़ों द्वारा ओड़ा भेटने की पारंपरिक रस्म का आयोजन भी किया जाएगा।

मेले में कल जय मां नंदा सुनंदा ग्रुप और लोक गायक प्रकाश कहाला द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व प्रमुख राजेन्द्र किरौला भी उपस्थित रहेंगे।

मेला समिति ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। समिति के प्रमुख सदस्यों में अध्यक्ष सुबेदार मेजर हरीश सिंह भंडारी, सचिव प्रमोद जोशी, कोषाध्यक्ष विनोद अधिकारी, संयोजक डॉ. संतोष विष्ट, सांस्कृतिक सचिव दीपक मेहता, संयोजक त्रिभुवन विष्ट, उद्योग व्यापार मंडल अर्जुन विष्ट, मेले के संचालक मोहन भंडारी शामिल हैं। इसके अलावा सभी वरिष्ठ संरक्षक और सदस्य भी मेले की शुभकामनाएँ दे चुके हैं।

समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से मेले में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाल रखा है, जिससे सभी आगंतुक सुरक्षित रूप से मेले का आनंद ले सकें।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष शाही अध्यक्षता करेंगे, जबकि पूर्व विधायक महेश नेगी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।