देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

स्थान : देहरादून

राजधानी में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा थानों रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार थानों क्षेत्र से रायपुर की ओर तेज गति में आ रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बाइक सवार से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार ड्राइवर और मालिक को हिरासत में लेकर चौकी पहुंचाया। मृत युवक की पहचान सतपुली निवासी के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।