बाजपुर में सांसद अजय भट्ट का जोरदार स्वागत, निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय का किया निरीक्षण

बाजपुर में सांसद अजय भट्ट का जोरदार स्वागत, निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय का किया निरीक्षण

स्थान – बाज़पुर
रिपोर्टर – भूपेंद्र सिंह पन्नू

बाजपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद अजय भट्ट का जोरदार स्वागत किया। बरहैनी क्षेत्र में सांसद भट्ट ने निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि एकलव्य विद्यालय क्षेत्र के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का एक नया केंद्र बनेगा। इससे स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनजातीय मंत्रालय जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। एकलव्य विद्यालय का मुख्य उद्देश्य आदिवासी और पिछड़े वर्ग के छात्रों को बेहतर शैक्षिक अवसर देना है।

इसके बाद सांसद अजय भट्ट ग्राम चकरपुर पहुंचे, जहां भाजपा नेता गौरव शर्मा और उनके साथियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान सांसद ने गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चकरपुर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त दो प्रमुख परियोजनाओं — चकरपुर का पुल और बाजपुर की लेवड़ा नदी पर प्रस्तावित पुल — का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

कार्यक्रम के दौरान गदरपुर विधायक अरविंद पांडे की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।