हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियों का उत्साह, घाटों पर सफाई और सजावट जोरों पर

हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियों का उत्साह, घाटों पर सफाई और सजावट जोरों पर

स्थान…. हल्द्वानी
रिपोर्ट…ऋषि कपूर

छठ महापर्व की रौनक अब हल्द्वानी में भी नजर आने लगी है। शहर के घाटों पर सफाई और सजावट का काम तेज़ी से चल रहा है। नगर निगम की टीमें घाटों की मरम्मत और रोशनी की व्यवस्था में जुटी हुई हैं।

बाजारों में भी छठ पूजा से जुड़ी सामग्रियों की खरीददारी शुरू हो गई है। महिलाएं छठी मइया की पूजा-अर्चना की तैयारी में व्यस्त हैं। इस बार हल्द्वानी में छठ पर्व को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजकों ने बताया कि तराई के साथ ही यह पर्व अब उत्तराखंड में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। घाटों पर लगभग 8 से 10 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। इस वर्ष 27 अक्टूबर की शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है।