चारधाम यात्रा: ग्रीष्मकालीन कपाट बंद, श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख के पार

चारधाम यात्रा: ग्रीष्मकालीन कपाट बंद, श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख के पार

स्थान: देहरादून, उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में ग्रीष्मकालीन कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आज पूरे विधि-विधान के साथ मां गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए।

आंकड़ों के अनुसार, अब तक करीब 50 लाख श्रद्धालुओं ने चार धाम यात्रा में दर्शन किए हैं, जो इस वर्ष मानसून से प्रभावित यात्रा के बाद भी श्रद्धालुओं की सच्ची आस्था को दर्शाता है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि सरकार ने श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं प्रदान करने का पूरा प्रयास किया, जिसका परिणाम यह है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु अभी भी धामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।