

स्थान: रुड़की
रिपोर्ट: अरशद हुसैन

दीपावली का त्योहार रोशनी और सम्मान का प्रतीक है, और इसी कड़ी में समाज के सच्चे रक्षक, पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने का एक सराहनीय कदम उठाया गया।



फोनिक्स कॉलेज/यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और समाजसेवी चैरब जैन ने रात-दिन समाज की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को दीपावली के शुभ अवसर पर सम्मानित किया। इस मौके पर चैरब जैन ने कहा कि पुलिस कर्मी त्योहारों पर भी ड्यूटी निभाते हुए जनता की सुरक्षा में जुटे रहते हैं, ऐसे में उन्हें सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है।



कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान हर उस जवान को समर्पित है जो परिवार से दूर रहकर समाज की सेवा कर रहा है।

दीपावली की रोशनी में आयोजित इस सम्मान समारोह ने यह संदेश दिया कि “जो दूसरों की सुरक्षा करते हैं, वे खुद सबसे ज्यादा सम्मान के हकदार हैं।”




