IND vs AUS: दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को एडिलेड में, भारतीय टीम को तलाश है जीत की

IND vs AUS: दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को एडिलेड में, भारतीय टीम को तलाश है जीत की

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज जारी है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम को पर्थ में करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने 50 ओवर के मुकाबले में सिर्फ 26 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 21.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 131 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

पहले मैच में न तो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला चला और न ही वर्तमान कप्तान शुभमन गिल बड़ी पारी खेल पाए। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने सबसे बड़ी 46 रनों की पारी खेली।

अब सीरीज का दूसरा वनडे 23 अक्टूबर, गुरुवार को एडिलेड में खेला जाएगा। यह मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले होगा। भारतीय टीम को पिछले मैच की हार के बाद करीब तीन दिन का फुल रेस्ट और तैयारी का समय मिला है।

भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ी हैं:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया टीम में हैं:
ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिशेल स्टार्क, जेवियर बार्टलेट, जोश हेजलवुड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन।

दूसरे मैच में भारतीय टीम की रणनीति और खेल की दिशा तय करेगी कि शुभमन गिल को अपनी कप्तानी में पहली वनडे जीत मिलती है या नहीं।