

स्थान: देहरादून

देहरादून जिला प्रशासन सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण को लेकर अपनी कार्रवाई तेज करने जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि अब ऐसे अतिक्रमणकारियों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।



डीएम ने कहा कि पहले ही एक जनरल समिति गठित की गई थी, जिसने उन निर्माणों की पहचान की है जो अतिक्रमण के दायरे में आते हैं, विशेषकर कमर्शियल निर्माण।


जिलाधिकारी ने बताया कि चिन्हित अतिक्रमणकारियों को वेबसाइट पर ब्लैक लिस्ट किया जाएगा और पूरी रिपोर्ट शासन को भेजकर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
इस पहल से प्रशासन का उद्देश्य अवैध निर्माण और जमीनों पर अतिक्रमण को रोकना है।





