

स्थान – बाजपुर दोराहा
रिपोर्ट – भूपेंद्र सिंह पन्नू


बाजपुर। बाजपुर के दोराहा रोड स्थित नैनीताल बैंक में आज सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।



जानकारी के अनुसार, बैंक कर्मचारियों ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया, जिसके चलते बैंक में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दे दी गई थी, जो मौके पर पहुँच गई।



बैंक कर्मचारियों ने बताया कि आग पर नियंत्रण पाकर उन्होंने किसी प्रकार के सामग्री या संपत्ति को नुकसान होने से बचाया। फायर ब्रिगेड के आने तक स्थिति पूरी तरह सुरक्षित कर दी गई थी।


प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।




