

लोकेशन – ऋषिकेश
संवाददाता – सागर रस्तोगी


14 बीघा मुनि की रेती स्थित जयदेव प्रसाद उमादत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दीपोत्सव के पावन अवसर पर आज रंगारंग फ़ूड एंड क्राफ्ट मेला आयोजित किया गया।



मेले में छात्राओं द्वारा दीपक, क्राफ्ट आइटम्स और स्वादिष्ट भोजन प्रदर्शित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी रावत ने बताया कि मेले का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका मुनिकीरेती के अध्यक्ष श्री रोशन रतूड़ी के कर-कमलों द्वारा किया गया।



पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा, “दीपोत्सव आत्मप्रकाश का प्रतीक है। जब छात्राओं का परिश्रम इन दीयों की तरह जगमगाता है, तो विद्यालय सच में आलोकित हो उठता है।”



कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सम्मानित आचार्य एवं अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्राओं के कला और रचनात्मकता के प्रयासों की सराहना की।



