ऋषिकेश में धर्मांतरण रोकने हेतु संतों का धरना प्रदर्शन

ऋषिकेश में धर्मांतरण रोकने हेतु संतों का धरना प्रदर्शन

लोकेशन – ऋषिकेश
संवाददाता – सागर रस्तोगी

ऋषिकेश। गौरा देवी चौक पर शुक्रवार को धर्मांतरण रोकने के लिए संतों का धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस धरने में प्रयागराज शिव शक्तिपीठ के स्वामी गंगाधर महाराज, हनुमानगढ़ी अयोध्या के बाल योगी सूरज दास, योगी दीपक दास, शंकराचार्य माधवाश्रम के केशव स्वरूप महाराज और ऋषिकेश के महंत लोकेश दास जैसे दिग्गज संत शामिल हुए।

सर्व समाज ऋषिकेश के बैनर तले हुए इस धरने में संतों ने सरकार से धर्मांतरण पर रोक लगाने और मौजूदा कानून को और कड़ा बनाने की मांग की। संतों का कहना था कि वर्तमान कानून में आरोपी के लिए कई लचीले प्रावधान मौजूद हैं, इसलिए इसे और प्रभावी बनाना जरूरी है।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडे ने बताया कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाया है, लेकिन इसके प्रावधान पर्याप्त सख्त नहीं हैं।

इसलिए संतों ने कानून को और कड़ा करने और धर्मांतरण रोकने की मांग को लेकर यह धरना प्रदर्शन किया।