


रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
स्थान : हल्द्वानी


हल्द्वानी। मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू आज हल्द्वानी मंडी पहुंचे और वहां एक बिना कागज वाला ट्रक पकड़ा गया, जिसमें माल को बिना आवश्यक दस्तावेज़ के ले जाया जा रहा था।



उन्होंने ट्रक को जप्त कर सभी को सख्त निर्देश दिए। अध्यक्ष डब्बू ने सभी व्यापारियों से कहा कि कोई भी बिना कागज के वाहन बाहर नहीं निकालेगा, क्योंकि सरकार को टैक्स अदा करना अनिवार्य है।


उन्होंने साफ चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार से बिना दस्तावेज़ वाला ट्रक या गाड़ी बाहर नहीं निकल पाएगा।



इस कदम को व्यापारिक अनुशासन और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।




