सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना पड़ा भारी

सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना पड़ा भारी

स्थान : हरिद्वार

सार्वजनिक स्थानों और ढाबों में बैठकर शराब पीने वाले लोगों के लिए सख्त संदेश दिया गया है। सिडकुल पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान 42 लोगों को गिरफ्तार किया और सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके पर 12 वाहनों को भी सीज किया और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नकेल कसी। यह कार्रवाई SSP हरिद्वार के निर्देश पर होटल, ढाबों और सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ की गई। इस दौरान ₹10,500 संयोजन शुल्क भी वसूला गया।

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने या पिलाने वालों के खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और हुड़दंगियों के लिए अब सड़क पर शराबखाना नहीं रहेगा।