गोरियाकोठी में भाजपा प्रत्याशी की सभा में पहुंचे सीएम धामी, जनता में भर गया उत्साह

गोरियाकोठी में भाजपा प्रत्याशी की सभा में पहुंचे सीएम धामी, जनता में भर गया उत्साह

गोरियाकोठी में भाजपा प्रत्याशी देवेशकांत सिंह के नामांकन सभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे।

सभा का आयोजन भव्य रूप से किया गया और हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े, जिससे सीएम धामी की लोकप्रियता का अंदाजा लगा।

‘धाकड़ धामी’ के नाम से प्रसिद्ध सीएम धामी ने अपने भाषण में जनता में जोश और उत्साह भरते हुए केंद्र और राज्य सरकारों के विज़न को साझा किया। उन्होंने उत्तराखंड में लागू गुड गवर्नेंस मॉडल का उल्लेख करते हुए बताया कि यह मॉडल बिहार में भी जनता के लिए प्रेरणास्त्रोत बन सकता है।

सभा में उमड़ी भीड़ ने यह भी दर्शाया कि बिहार में भी प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के प्रति जनता का भरोसा कायम है।

सीएम धामी के राजनीतिक अंदाज और जोशीले भाषण ने सभा में उपस्थित लोगों को उत्साहित कर दिया।