


स्थान: हल्द्वानी-काठगोदाम
उत्तराखंड सरकार की स्वीकृति से नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के क्षेत्रांतर्गत 17 पार्कों के विकास हेतु 1285 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। इसी क्रम में आज महापौर गजराज बिष्ट ने वार्ड 41 में फुटहिल सिटी और गिरिजा विहार के पार्कों का शिलान्यास किया।




महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि नगर निगम ने शासन को विभिन्न पार्कों के कार्य और निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजा था, जिसके लिए 1285 लाख रुपये की स्वीकृति मिली। पहले ही चार पार्कों का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। आज के शिलान्यास के तहत इन दोनों पार्कों में ओपन जिम, बच्चों के खेल-कूद के उपकरण और मैदान का सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। महापौर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से शहर के विकास के लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है।





इस अवसर पर वार्ड पार्षद चन्द्रप्रकाश, शक्ति केंद्र संयोजक सोबन भड़, बूथ अध्यक्ष गिरधर, फुटहिल सिटी के अध्यक्ष त्रिलोक शाही, गिरिजा विहार के अध्यक्ष श्रीष कोठारी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, परियोजना प्रबंधक एस.पी. बड़ोनी और सहायक अभियंता नवल नौटियाल सहित क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।





