चेरब जैन ने जन्मदिन पर हरमिलाप धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन

चेरब जैन ने जन्मदिन पर हरमिलाप धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन

रिपोर्टर: अरशद हुसैन

स्त्थान: रूड़की

अपने जन्मदिन के अवसर पर फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन और वरिष्ठ समाजसेवी चेरब जैन ने रूड़की की हरमिलाप धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में भारी संख्या में लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए और मानवता की सेवा में योगदान दिया।

इस मौके पर चेरब जैन ने कहा कि वे रूड़की की जनता और भारतीय जनता पार्टी के बीच एक खास तालमेल रखते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें रूड़की विधानसभा से चुनावी टिकट प्रदान करेगी।

चेरब जैन ने कहा कि उन्हें रूड़की की जनता का प्यार और स्नेह हमेशा मिला है और इस बार भी वे उम्मीद करते हैं कि जनता उन्हें सहयोग करेगी। उनका लक्ष्य है कि वे इस बार रूड़की विधानसभा सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती से प्रतिनिधित्व दिलाएं।