


स्थान: डोईवाला, देहरादून
भानिया वाला स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह लगभग 5:15 बजे अचानक आग लग गई। घटना में प्रिंसिपल ऑफिस और रिकॉर्ड रूम पूरी तरह जलकर खाक हो गए।





सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया। आग में कंप्यूटर और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी पूरी तरह नष्ट हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पूरी तरह से जांच के बाद ही सटीक कारण सामने आएगा।



छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल में आज अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने कहा है कि प्रभावित हिस्सों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद ही स्कूल खुला जाएगा।





