हरिद्वार महायोज 2041 पर जन सुनवाई, व्यापारियों ने जताई आपत्तियां

हरिद्वार महायोज 2041 पर जन सुनवाई, व्यापारियों ने जताई आपत्तियां

रिपोर्टर: शहजाद अली
स्थान: हरिद्वार

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (HRRDA) द्वारा शहर के विकास के लिए तैयार किए गए हरिद्वार महायोज 2041 के प्रारूप पर नागरिकों की आपत्तियां सुनने के लिए भल्ला कॉलेज में जन सुनवाई कैंप का आयोजन किया गया।

जन सुनवाई के दौरान शहर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। उन्होंने कहा कि पहले भी व्यापारियों ने प्राधिकरण में अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं, जिन पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि इस महायोज के लागू होने से न केवल व्यापारी बल्कि आम जनता भी प्रभावित और बेघर हो सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि त्यौहार के समय में जन सुनवाई का आयोजन उचित नहीं है और इसकी अवधि के लिए कोई अन्य समय तय किया जाना चाहिए।

वहीं, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका सिंह ने बताया कि आज के जन सुनवाई कैंप में लोगों की आपत्तियां सुनी जा रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी।