


स्थान : देहरादून
दीपावली का त्योहार अब करीब है और बाजारों में दियों की खरीदारी जोर पकड़ रही है। देहरादून की कुम्हार मंडी मिट्टी के दियों के लिए खास तौर पर प्रसिद्ध है, जहां सालों से कुम्हार अपने हाथों से बने दिये लोगों को उपलब्ध कराते आए हैं।





हालांकि इस बार लंबे समय तक बने रहने वाले मानसून के कारण कुम्हारों को दिये बनाने के लिए आवश्यक मिट्टी मिलने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद कुम्हार पूरी मेहनत से मिट्टी के दिये तैयार कर रहे हैं ताकि त्योहार के मौके पर लोगों की मांग पूरी की जा सके।



बाजार में दियों की खरीदारी बढ़ने के साथ-साथ कुम्हार भी उत्साह से अपने उत्पाद बेचने में जुटे हैं, जिससे परंपरागत हस्तशिल्प को मजबूती मिल रही है।





