विभागीय नीति से पहाड़ी इलाकों में रोजगार देने की पहल, पलायन रोकने का सुझाव

विभागीय नीति से पहाड़ी इलाकों में रोजगार देने की पहल, पलायन रोकने का सुझाव

स्थान : देहरादून

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से लगातार हो रहे पलायन को रोकने के लिए भाजपा विधायक विनोद चमोली ने एक अहम सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के युवाओं की सरकारी नौकरी अक्सर विपरीत मंडल में हो जाती है, जिससे उन्हें अपने घर-परिवार और क्षेत्र से दूर रहना पड़ता है।

विधायक चमोली ने सुझाव दिया कि यदि सरकार इस दिशा में नीति बनाकर युवाओं को उनके अपने क्षेत्र या घर के आसपास ही तैनाती दे, तो न केवल वे अपने गांव की देखभाल कर सकेंगे, बल्कि पलायन पर भी प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्रीय रोजगार सुनिश्चित करने से युवा अपने परिवार और गांव से जुड़े रहेंगे, जिससे पहाड़ी इलाकों का सामाजिक और आर्थिक विकास भी सुगम होगा।