हल्द्वानी में सर्किल रेट बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस की पंचायत, आंदोलन की चेतावनी

हल्द्वानी में सर्किल रेट बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस की पंचायत, आंदोलन की चेतावनी

टॉप… हल्द्वानी
रिपोर्ट… ऋषि कपूर

हल्द्वानी। शहर में जमीनों के बढ़ाए गए सर्किल रेट के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है। मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी के नेतृत्व में एक पंचायत आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

पंचायत में वक्ताओं ने सरकार पर आम जनता की परेशानियों को अनदेखा करने का आरोप लगाया। ललित जोशी ने कहा कि सरकार ने हल्द्वानी शहर में जमीनों के सर्किल रेट 400 गुना तक बढ़ा दिए हैं, जिससे महंगाई और संपत्ति से जुड़ी लागत आसमान छूने लगी है।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो जाएगा।

ललित जोशी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही सर्किल रेट बढ़ाने का निर्णय वापस नहीं लिया, तो कांग्रेस पार्टी और आम जनता मिलकर बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार अपने फैसले को रोल बैक नहीं करती।