

स्थान: कोटाबाग

आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में नवनिर्वाचित छात्रसंघ द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में माननीय महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर आयोजक छात्रसंघ पदाधिकारियों ने महापौर का स्वागत किया और सम्मानित किया।




महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने छात्रसंघ के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कोटाबाग महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए वे पहले भी कई आंदोलन कर चुके हैं और भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में हर संभव प्रयास करते रहेंगे।



महापौर ने अध्यक्ष दीपक जोशी, उपाध्यक्ष सचिन बधानी, उपाध्यक्षा सुनीता बिष्ट, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि विकास जोशी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख श्रीमती दीपा तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा ढौंडियाल, श्री राहुल पंत, श्री देवेंद्र रावत, ग्राम प्रधान श्री मुकेश वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



