

स्थान: देहरादून

उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक सार्वजनिक मंच से बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ऐसे लोगों के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े।



मुख्यमंत्री यह बयान प्रदेश के युवाओं को नौकरियां देने के लिए आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान दिए गए अपने संबोधन में बोले। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए संकल्प के साथ काम कर रही है, लेकिन पेपर लीक मामले में आठ दिनों तक चले छात्र आंदोलन के पीछे अर्बन नक्सल गैंग को जिम्मेदार ठहराया।



धामी ने कहा कि कुछ लोग राज्य में जिहादी मानसिकता पनपाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इन कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस बयान के बाद राजनीय हलचल तेज़ हो गई है, और विपक्ष की प्रतिक्रिया का सभी इंतजार कर रहे हैं।



